MS Word, Open करने के बाद दिखने वाले Interface और उनकी उपयोगिता को हम इसमें समझेंगे:-
![]() |
| Fig.: Interface of ms word |
01. Title Bar
02. Quick Access Toolbar
03. Window Controls
04. Office Button
05. Menu Bar/Ribbon Tabs
06. Help Button
07. Tab Selector
08. View Ruler Button
09. Ruler:
9.1) Horizontal Ruler
9.2) Vertical Ruler
10. Scroll Bar:
10.1) Vertical Scroll Bar
10.2) Horizontal Scroll Bar
11. Browse Buttons
12. Working/Text Area
13. Document Information
14. Status Bar
15. View Buttons
15.1) Print Layout View
15.2) Full Screen Reading View
15.3) Web Layout View
15.4) Outline View
15.5) Draft View
16. Zoom Tools
01) Title Bar: MS Word में इस बार का उपयोग Documents के नाम को पहचानने के लिए किया जाता है।
02) Quick Access Toolbar: MS Word में जिस Options (जैसे- Save, Print, etc.) का उपयोग सबसे ज्यादा करना होता है, उस option को इसमें Quick Access Toolbar में जोड़ने की Facility मिलती है।
03) Window Controls: इस Area में तीन Buttons दिए गए हैं, जो निम्न हैं-
3.1) Minimize Button, इसका उपयोग MS Word को Taskbar में Minimize करने के लिए किया जाता है। 3.2) Maximize Button, इसका उपयोग MS Word को पूरे स्क्रीन में फ़ैलाने के लिए या पूरे स्क्रीन से एक Particular Area में सिकोड़ने के लिए किया जाता है।
3.3) Close Button, इसका उपयोग MS Word को बंद करने के लिए किया जाता है।
04) Office/File Button: इस Buttons का उपयोग MS Word के Documents पर Important Operations करने के लिए किया जाता है, वह Operations निम्न हैं:
New
Save
Save As
Open
Print
Publish
Close, etc.
(इन Operations की जानकारी अगले पोस्ट में दी जा रही है, कृप्या अधिक जानकारी हेतु वह पोस्ट भी पढ़ें।)
05) Menu Bar/Ribbon Tabs: यह वह Tab होता है जिसमें Documents के लिए उपयोग होने वाले Tools तथा Menu स्टोर होते हैं।
06) Help Button: MS Word में किसी हेल्प की जरूरत होने पर इस बटन का उपयोग किया जाता है, इसका उपयोग करने Word Help Window खुल जाती हैं, जिसमें Topic-Wise Content लिखे होते हैं।
07) Tab Selector: Tab या Indent Text, सेट करने के लिए Tab Selector का उपयोग किया जाता है।
08) View Ruler Button: Ruler देखने के लिए इस बटन का उपयोग किया जाता है।
09) Ruler: यह Working/Text Area के ऊपर एक Scale के रूप में दिखाई देता है। Indent Text या Page Margin, Set करने के लिए Ruler का उपयोग किया जाता है।
यह दो प्रकार के होते हैं:
9.1) Horizontal Ruler: Tabs और Indent Text, सेट करने के लिए इस Ruler का उपयोग किया जाता है।
9.2) Vertical Ruler: Text का Vertical Location, सेट करने के लिए इस Ruler का उपयोग किया जाता है।
10) Scroll Bar: Working Area को स्क्रीन में ऊपर, नीचे, दाएं और बाएं खिसकाने के लिए Scroll Bar का उपयोग किया जाता है, यह 2 प्रकार के होते हैं:
10.1) Vertical Scroll Bar: इस Scroll Bar की मदद से Working Area को ऊपर या नीचे किया जाता है।
10.2) Horizontal Scroll Bar: इस Scroll Bar की मदद से Working Area को दाएं या बाएं किया जाता है।
11) Browse Buttons: MS Word में ये Additional Buttons के रूप में होता है, जो Previous और Next Field को Browse करने की Facility देता हैं।
12) Working/Text Area: यह वह Area होता है, जहां User अपने Documents को तैयार करने की सुविधा प्राप्त करता हैं, इसी Area में वह Text; Type करता है अपने Text को फॉर्मेट करता है, Image इत्यादि Illustrations; Add कर सकता है।
13) Document Information: Page Count, Word Count इत्यादि की जानकारी इस Tab से प्राप्त कर सकते हैं।
14) Status Bar: इस Bar की मदद से Status Bar में ही Left Side तथा Right Side में आवश्यकता अनुसार कुछ Buttons (जैसे Zoom Buttons, इत्यादि) जोड़े या घटाये जा सकते हैं।
15) View Buttons: Document View के लिए इसका उपयोग किया जाता है।
इसके अंतर्गत 5 प्रकार के Documents View, Option मिलते हैं; जो हैं:
15.1) Print Layout: यह view ये दर्शाता है कि हमारा Documents, प्रिंट के बाद कैसा दिखेगा।
15.2) Full Screen Reading View: इस view का उपयोग करके Documents को अच्छे से पढ़ा जा सकता है क्योंकि इस view में documents पूरे स्क्रीन पर दिखाई देता है।
15.3) Web Layout View: हमारा Documents किसी Web Browser पर कैसा दिखेगा, ये देखने के लिए इस view का उपयोग किया जाता है।
15.4) Outline View: इस view में Documents Outline के रूप में दिखती है, जिसमें बिना Text के Headings को Show किया जा सकता है।
15.5) Draft View: जब Documents, Edit करना होता है Tab इस View का सबसे ज्यादा उपयोग किया जाता है।
16) Zoom Tools: MS Word में चल रहे Current Document को Zoom In या Zoom Out करने के लिए ये Tools दिया गया हैं।
MS Word में Zoom Range 10% से 500% होता है।

Post a Comment