Uses of Computer

 Computer, Basically एक Calculation Device के रूप में आया था लेकिन आज Computer की उपयोगिता हर क्षेत्र में है और यह उपयोगिता बिना किसी शक के Computer के Performance, Accuracy, Stability etc. की वजह से है।

आइये दोस्तों हम इस पेज में Computer के Field-Wise उपयोग के बारे में जानते है।

कंप्यूटर के निम्न उपयोग है :-

1. शिक्षा के क्षेत्र में (In Education Field): 
     Computer आज शिक्षा के क्षेत्र में अपनी एक अलग ही छाप छोड़ता जा रहा है, जहाँ पहले व्यक्ति Information के लिए पर्याप्त साधन जुटाने में भी काफी मुश्किल महसूस करता था लेकिन आज कंप्यूटर की उपलब्धतता से वह साधन और Information दोनों को लगभग पूर्णता से प्राप्त कर पा रहा है।
आज शिक्षण संस्थानों में कंप्यूटर की उपयोगिता से शिक्षा के स्तर में काफी सकारात्मक बदलाव देखने को मिला है।
कंप्यूटर के आने से सूचना प्रौद्योगिकी (Information Technology), कंप्यूटर विज्ञान (Computer Science) जैसे अनेक Trends आज Education System में आ गए है, जिसके माध्यम से आज Students को नयी नयी तकनीक बनाने और समझने में आसानी हो रही है।
कंप्यूटर आज खुद एक विद्यालय (School) के रूप में स्थापित हो चूका है।

2. चिकित्सा के क्षेत्र में (In Medical Field):
     कंप्यूटेड टोमोग्राफी (X-Ray, CAT Scanning जैसी महत्वपूर्ण सुविधाएँ जो रोग को अधिक शुद्धता से पहचानने की काबिलियत रखता है।), कंप्यूटर असिस्टेड डायग्नोसिस (जो रोगियों के लक्षण से कंप्यूटर में इनपुट भेज कर सैंपल से रोगों को पहचान लेते हैं।)  एवं कंप्यूटराइज्ड लाइफ सपोर्ट सिस्टम (Blood-Pressure, Heart Beat, Temperature इत्यादि का अनुमान लगाने को सहायक है।) जैसे साधन आज कंप्यूटर की मदद से ही संभव हो पाया है।
जो चिकित्सा के क्षेत्र में बहुत बड़ी उपलब्धि है।

3. बैंकिंग क्षेत्र में (In Banking Field):
      आज घर बैठे या कहीं से भी व्यक्ति अपना बैंक खाता, व्यवस्थित कर पा रहा है जो अपने आप में ही एक बड़ी उपलब्धि है और यह सब कंप्यूटर के उपयोग से ही संभव हो पाया है।

4. व्यवसाय के क्षेत्र में (In Business Field):
      व्यवसाय का मुख्य आधार ज्ञान (Knowledge) और पूँजी (Stock) होता है, आज कंप्यूटर के उपयोग से लोगों को व्यवसाय से सम्बंधित जितनी भी जानकारी  चाहिए होती है उन्हें मिल पा रही है, अब व्यक्ति ज्ञान का सहारा लेकर किसी भी व्यवसाय को भलीभाँती फलीभूत कर पा रहा है।
यह भी कंप्यूटर की उपयोगिता से ही मुमकिन हो पाया है।

5. मनोरंजन के क्षेत्र में (In Entertainment Field):
     कंप्यूटर की उपयोगिता जैसे हर क्षेत्र में है वहीं मनोरंजन हेतु भी इसका उपयोग किया जा रहा है।
गेम खेलने से लेकर आज गाने सुनने के लिए भी कंप्यूटर का उपयोग किया जा रहा है।


इस तरह कंप्यूटर हर एक क्षेत्र में अपनी उपयोगिता को सिद्ध करता जा रहा है; हर एक क्षेत्र में यह एक जरूरी उपकरण के रूप में उभरा है। 




[यदि आपको कंप्यूटर(Laptop/Desktop), खरीदना/ख़रीदवाना या सुधरवाना हो तो; हमसे अवश्य संपर्क करें:-
Call/Whatsapp: +91 9752528079]

Post a Comment

Previous Post Next Post