MS Office कैसे Install करें?

MS Office, को Windows PC में Install करने के पहले कुछ बातों का ध्यान रखा जाता है, 
जैसे:
1. Operating System: हम किस Operating System (Windows, Android, MAC) में MS Office Install करना चाहते हैं, इसकी जानकारी होना।

2. Office Version:  हम MS Office का कौन सा Version, install करना चाहते हैं, इसकी जानकारी होना तथा उसकी Installation File (Setup File) होना।

3. ISO/Archive File Opener: चूंकि MS Office की Setup File, ISO के Format में होती है, जिसका Use करने के लिए हमें उनको Open/Extact करने की जरूरत होती है और इस काम के लिए हम जिस Software का उपयोग करते हैं  उसे Archiver Utility/Archive File Opener कहा जाता है। 
ISO/Archive File को Extract करने के लिए बहुत से सॉफ्टवेर उपलब्ध हैं, जिनका उपयोग करके ISO File को Extract किया जाता है।
जैसे:- Winrar, 7z इत्यादि।

Fig.: MS Office Logo 

MS Office को Windows PC में Install करने के लिए निम्न Steps Follow किया जाता है:-
1. सबसे पहले MS Office के Setup File पर Double Click करते हैं।
                
Fig.: All File of MS Office

2. ऐसा करने पर MS Office का इंस्टालेशन, Dialog Box खुल जाता है, 
    जहां पर 2 Option आते हैं:
Fig.: Installation Choice Selection

    1) Install Now
    2) Customize
Install Now के Option का उपयोग करके MS Office के अंतर्गत आने वाले सभी Software (Word, Excel, PowerPoint, Access, Outlook etc.), Install होने लगते हैं।
जबकि Customize, Option का उपयोग करने में हमें सभी Software की List मिल जाती हैं;  जहां से User अपने आवश्यकता के अनुसार Software को चुन कर Install कर लेते हैं।

Customize Option के आगे का प्रोसेस नीचे बताएं जा रहा हैं:-
        2.1) यहाँ Software की List में से अपने आवश्यकतानुरूप Software को चुन कर "Install Now" Button पर क्लिक करते हैं।
Fig.: Software List

Fig.: Software Selection


        2.2) अब Installation, Process शुरू हो जाता है, Installation Process में समय लगता है फिर कुछ देर में MS Office Install हो जाता है।
Fig.: Installation Process

Fig.: Program List


सबसे नीचे वाले Program List के Picture में आप देख सकते हैं कि Microsoft Office 2010, Install हो चुका हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post